logo

आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर खाई में गिरा निजी वाहन, डेढ़ घंटे चला सर्च अभियान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। वाहन में कोई व्यक्ति फंसा होने की आशंका के चलते करीब डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खाई में कोई घायल या अन्य व्यक्ति नहीं मिला। बाद में वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके स्वामी और चालक लाल सिंह का पता लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

जानकारी के अनुसार, वाहन के खाई में गिरने के बाद आसपास मौजूद महिलाओं ने स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खाई में संभावित घायलों की तलाश शुरू की। टीम ने काफी देर तक अभियान चलाया, लेकिन किसी के नहीं मिलने पर वाहन के नंबर के आधार पर उसके स्वामी की जानकारी जुटाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर

पुलिस ने वाहन स्वामी लाल सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह स्वयं वाहन चला रहे थे और सुरक्षित हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वाहन में उनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

हालांकि, वाहन के खाई में गिरने के बाद चालक का मौके पर नहीं मिलना चर्चा का विषय बना रहा। घटना की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp