logo

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

📌 *12 से 20 अक्टूबर तक चलाया जा रहा विशेष अभियान, नए एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी किया जा रहा जागरूक*

लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

अभियान के दौरान पूर्ववर्ती मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने वाले पात्र नागरिकों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही, नए एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, कुट्टू के आटे के इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।

यह भी पढ़ें 👉  लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर पात्र मतदाता का नाम जुड़े, लोकतंत्र और मजबूत बने।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp