logo

विद्यालयों के निर्माण से मिलेगी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित व गुणवत्ता युक्त शिक्षा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की गई है। मा0 विधायक श्रीमती पार्वती दास ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बागेश्वर में भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु ₹42 करोड़ 16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी का भुगतान और अवैध चालान का मुद्दा गरमाया, टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को अनुरक्षण मद योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल के बृहद मरम्मत कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटफुलवाड़ी तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमार मजकोट के अनुरक्षण कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद विज्ञान महोत्सव का सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

विधायक पार्वती दास ने कहा कि लंबे समय से जिले में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन एवं छात्रावास निर्माण की मांग की जा रही थी। शासन स्तर से लगातार प्रयासों के बाद अब स्वीकृति मिल गई है। इसके पूरा होने पर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीवीआईपी ड्यूटी के चलते बागेश्वर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट

उन्होंने कहा कि जनपद के कई विद्यालयों की मरम्मत एवं अनुरक्षण हेतु स्वीकृत धनराशि से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर विधायक दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp