logo

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

खबर शेयर करें -

अंडर-19 बालक-बालिका और महिला ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर-14 बालिका वर्ग में हासिल किया रजत

बागेश्वर। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ा है।

युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के साथ महिला ओपन वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 36 वाहन चालकों के चालान

प्रतियोगिता में बागेश्वर की खो-खो टीम ने अंडर-19 बालक वर्ग, अंडर-19 बालिका वर्ग और महिला ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में टीम ने रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  “भूमि से एयरपोर्ट तक धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, राजकोषीय घाटे की सीमा 3% तय

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, खेल महाकुंभ के जनपद नोडल अधिकारी रवीन्द्र कोहली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कपकोट संदीप खंकरियाल, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, रवीन्द्र हरड़िया, हेमा आर्या और पवन कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

जनपद की टीम की इस सफलता को खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिता में मिले इन पदकों से जिले के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ने के साथ ही खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp