logo

कपकोट में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन का ब्लॉक अधिवेशन, विजय कुमार बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, महामंत्री भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार निर्वाचित

कपकोट, बागेश्वर। कपकोट में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन का ब्लॉक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इसमें विजय कुमार को अध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया को महामंत्री और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  डायट में नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन, 23 नवंबर से शुरू होगा अगला बैच

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भावना शाही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी आसाराम चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इसके अलावा इंटर कॉलेज असों के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, जिलाध्यक्ष संजय कुमार और जिला महामंत्री सुधीर कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण: 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

अधिवेशन के दौरान संगठन की भूमिका, शिक्षकों के हितों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद

अधिवेशन में शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ शिक्षकों के हितों और अधिकारों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp