logo

छात्र-छात्राओं ने जाना पुलिस का कामकाज, साइबर सुरक्षा की भी मिली जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस के प्रति विद्यार्थियों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें कानून, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली बैजनाथ और थाना कांडा में थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया और पुलिस के अलग-अलग दायित्वों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान ऑनलाइन एफआईआर, ई-एफआईआर और सीसीटीएनएस के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को वायरलेस सेट और पुलिस की संचार व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने से नाराजगी

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता समेत छह युवाओं पर मुकदमा, युवक से मारपीट का आरोप

इसके अलावा छात्राओं और विद्यार्थियों को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजसेरा में दिनदहाड़े खेतों में घुसा गुलदार, मड़ाई छोड़ भागे किसान

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरलता से जवाब दिया। पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp