logo

बागेश्वर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार, 17 नवंबर को विधिवत शुभारंभ हुआ। डायट बागेश्वर स्थित महादेवी वर्मा सभागार में आयोजित यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्घाटन डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में नवाचार को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य करें, ताकि जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
डायट के प्रवक्ता एवं कार्यशाला समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण 17 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विद्यालय संस्कृति, प्रशासनिक नियमों एवं बाल अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें प्रभावी शिक्षण कार्य के लिए तैयार करना है।

Share on whatsapp