logo

एसपी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने को कहा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) ने शनिवार को थाना झिरौली में थाना दिवस, सीएलजी गोष्ठी और मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित विवेचनाओं और मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने, डायल-112 पर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने तथा हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगने वाले चार्ज का व्यापारियों ने किया कड़ा विरोध

एसपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज और आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट की निगरानी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी का भुगतान और अवैध चालान का मुद्दा गरमाया, टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

उन्होंने पुलिस मुख्यालय के अभियानों का शत-प्रतिशत पालन करने के साथ ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत सक्रिय अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। सभी विवेचकों को ई-साक्ष्य में SID बनाकर एफआईआर से लिंक करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव आयोजित

इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट सहित सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp