logo

डायट में 42 नवनियुक्त शिक्षकों को दिया जा रहा इंडक्शन प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल तकनीक पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों का इंडक्शन प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस 42 शिक्षकों को कर्मचारी आचरण नियमावली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण और डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डॉ. एसके जोशी ने उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली-2012 एवं संशोधन-2022 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में डॉ. एमके पांडेय ने विद्यालयी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक हस्तक्षेपों और प्रयासों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  NPS अंशदान में देरी से शिक्षकों को हुए आर्थिक नुकसान की ब्याज सहित भरपाई की मांग, माध्यमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की बनाई रणनीति

तृतीय सत्र में प्रियंका ने बाल केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण की बारीकियों से शिक्षकों को अवगत कराया। वहीं चतुर्थ सत्र में डॉ. भुवन चंद्र ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में डिजिटल प्लेटफार्म की उपयोगिता और उनके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों की चेकिंग में 24 चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज

इस दौरान शिक्षकों को पीएम ई-विद्या चैनल का एप डाउनलोड करने तथा उसमें अपने विद्यालय का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

डायट प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी दक्षताओं और कौशल में निरंतर वृद्धि कर विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनियुक्त शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उनके शिक्षण कौशल का संवर्धन करना है।

Share on whatsapp