logo

12 दिसंबर को बागेश्वर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला न्यायालय बागेश्वर और बाह्य न्यायालयों में आगामी 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला जज सुबीर कुमार ने न्यायिक अधिकारियों और बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  गलत दिशा से आई कार ने सरयू पुल पर लगाया जाम, 45 मिनट तक जूझते रहे लोग

बैठक में जिला जज ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज नाचती में 1.23 करोड़ से हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुसंगत मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निस्तारण के लिए भेजें। साथ ही संबंधित पक्षकारों के साथ लोक अदालत से पूर्व प्री-सिटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाकर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीते

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी सहित न्यायिक अधिकारी और बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp