logo

सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत कपकोट में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, बिना पर्ची और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर सख्त चेतावनी

खबर शेयर करें -

“सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत कपकोट में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, बिना पर्ची और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर सख्त चेतावनी

बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के तत्वावधान में “Safe Drugs: Safe Life” (सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन) अभियान के तहत तहसील कपकोट में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। यह अभियान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व संवर्द्धन के साथ लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

निरीक्षण दल का नेतृत्व सीनियर सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न बेची जाए और न ही एक्सपायरी दवाएं विक्रय की जाएं। उल्लंघन की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को दवा सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि नकली और अवैध दवाओं के चलन को रोका जा सके। जिला स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर हर माह दो बार मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर से ही डॉक्टर की सलाह अनुसार ही दवाएं खरीदें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp