logo

बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा में बनेगा हेलीपैड, मुख्यमंत्री ने 8.91 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति: विधायक सुरेश गढ़िया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) में जल्द ही हेलीपैड का निर्माण होगा। स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 8.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि हेलीपैड का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (कर्णीगुर) में हेलीपैड निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विधायक गढ़िया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेलीपैड बनने से क्षेत्र की जनता को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना अधिक आसान होगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना बागेश्वर विधानसभा के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp