बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से छात्रों को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस ने एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि छात्रों के सम्मान के विरुद्ध की गई किसी भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने और इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, मनोज साह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








