logo

आरटीआई मे खुलासा मुख्यमंत्री धामी की 1090 घोषणाओं मे से 163 के ही शासनादेश हुए जारी

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं को लेकर घोषणाओं का अंबार लगा रखा है. लेकिन वे धरातल पर उतरती हुई नहीं दिख रहीं. ये ख़बर उत्तराखंड लाइव नहीं कह रहा, बल्कि आईटीआई से मिली जानकारी कह रही है,सीएम की घोषणाओं को लेकर सूचना का अधिकार से मिली जानकारी ने सच्चाई सामने रखी है।

हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी जानकारी कि सीएम धामी अभी तक कितनी चुनावी घोषणा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक चार जुलाई से लेकर तीन दिसंबर तक सीएम धामी ने 1090 घोषणा की है. जिसमें से 163 के शासनादेश निर्गत किए गए हैं. जबकि 336 पर कार्रवाई गतिमान है, जबकि 486 घोषणाएं अपूर्ण हैं. वहीं पांच आंशिक रूप से पूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहते व्यक्ति की सूचना से हड़कंप, सघन सर्च अभियान जारी

मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा घोषणा लोक निर्माण विभाग के लिए 237 कीं हैं. इसमें से 11 के ही शासनादेश जारी हुए हैं, जबकि 112 के शासनादेश निर्गत हैं. वहीं 114 अपूर्ण हैं. शहरी विकास विभाग में भी सीएम ने 176 घोषणाएं की हैं, जिसमें चार पर शासनादेश जारी किए गए हैं. वहीं 12 पर कार्रवाई जारी है. इसके अलावा सिंचाई विभाग के लिए 143 घोषणा की है, जिसके तहत 16 पर शासनादेश निर्गत हैं, जबकि 116 पर कार्यवाही गतिमान है.

यह भी पढ़ें 👉  लगातार फरार चल रहा वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गोनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इतनी घोषणाएं तो कर दी. लेकिन उनके शासनादेश जारी नहीं हुए. इससे साफ पता चलता है कि सीएम सिर्फ हवा-हवाई घोषणाएं कर रहे है। और बस चुनावो मे ही नजरे गड़ाए हुवे है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने भाजपा सरकार को घेरा, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp