logo

पीआईबी बागेश्वर में 7 नवम्बर को करेगा ‘‘वार्तालाप’’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन

खबर शेयर करें -

7 नवंबर को विकास भवन सभागार में होगा कार्यक्रम, लगेगी चित्र प्रदर्शनी

देहरादून/बागेश्वर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून की ओर से बागेश्वर जनपद में 7 नवंबर 2025 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप’’ का आयोजन किया जाएगा। यह आठवां जिला स्तरीय ‘‘वार्तालाप’’ कार्यक्रम होगा, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति, प्रगति और जन-प्रभाव पर मीडिया और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कत्यूर घाटी में खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, सड़क तक लगी कतारें

कार्यक्रम विकास भवन सभागार, न्यू मीटिंग हॉल में आयोजित होगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, पत्रकार, एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

केंद्र की योजनाओं पर होगा विचार-विमर्श

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल ने बताया कि कार्यशाला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, दीनदयाल अंत्योदय योजना, मुद्रा योजना, कौशल भारत मिशन, अटल पेंशन योजना सहित अनेक प्रमुख योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों तक पहुंच पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हरुनाथ मंदिर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

उन्होंने कहा कि पीआईबी द्वारा आयोजित 12 पूर्व ‘‘वार्तालाप’’ कार्यक्रमों ने केंद्र सरकार और मीडिया के बीच सुचारू, रचनात्मक एवं पारदर्शी संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चित्र प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

कार्यशाला के साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा विकास भवन परिसर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं एवं विभागीय उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी शामिल रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता थीम पर भी विशेष गतिविधियां होंगी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp