बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात जोन से 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने और खेलों के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिल रहा है। जिला समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। जिले के सात जोन से 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उम्मीद है कि यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान कुंदन सिंह कालाकोटी सहित शिक्षक राजेश कुमार, पवन कुमार, राजीव कुमार, संजय मशीह, सुरेंद्र पवार, प्रमोद कुमार, कुंवर राम, पुष्पा धपोला, पूनम आर्या और गीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







