logo

अखिलेश यादव के कथित बयान पर भड़का भाजयुमो, पुतला दहन कर जताया विरोध

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के निवासियों के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कड़ी नाराजगी जताई। विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के नेतृत्व में एकत्रित होकर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया और उनके बयान पर आपत्ति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव, 108 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि की अपनी विशिष्ट पहचान, गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। प्रदेशवासियों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी किसी भी अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। उनके अनुसार, नेताओं के वक्तव्यों में सामाजिक सद्भाव और लोगों की भावनाओं के प्रति सम्मान झलकना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष धपोला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए ऐसी टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, दीपक कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रशांत तिवाड़ी, महेश खेतवाल, हरीश मेहरा, मनोज बचखेती, नीरज बिष्ट, अंकित नगरकोटी, राहुल साह और आशीष कुमार सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp