logo

ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाया, वन दरोगा ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें -

जिला अस्पताल में AB पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ने पर प्रियंका जोशी ने किया रक्तदान

बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में एक जरूरतमंद मरीज के लिए AB पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर वन विभाग में तैनात वन दरोगा प्रियंका जोशी ने तत्काल रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

यह भी पढ़ें 👉  वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मरीज को AB पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिली। इसके बाद प्रियंका जोशी ने बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आकर अपना योगदान दिया। उनके इस प्रयास से जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सत्यापन अभियान, 10 के खिलाफ चालानी कार्रवाई

प्रियंका जोशी के इस मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि सरकारी दायित्व निभाने के साथ जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें साधुवाद और धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

रक्तदान को लेकर लोगों से भी आगे आने की अपील की गई। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp