logo

चमोली में पहाड़ी से जेसीबी पर गिरे बोल्डर, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली : फरकंडे-मेहरगांव मोटरमार्ग पर सड़क सुधारीकरण के दौरान परमघाट में मलबा और बोल्डर आने से जेसीबी चालक की मौत हो गई है। जेसीबी चालक की पहचान विकास कुमार पाल उम्र 22 साल निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस टीम मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार गैरसैंण-फरकंडे-मेहरगांव मोटरमार्ग पर सड़क सुधारीकरण के दौरान किलोमीटर 16 पर परमघाट झरने के समीप काम पर लगी जेसीबी मशीन के ऊपर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने लगे, जिससे चालक और जेसीबी मशीन मलबा और बोल्डर में दब गए। सूचना मिलने के बाद तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा दो जेसीबी मशीनों की मदद से चालक को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन ज्यादा मलबा और पत्थर होने की वजह से चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फिर ठप हुई बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा, घंटों इंटरनेट बंद रहने से उपभोक्ता परेशान

सड़क का निर्माण पहले लोक निर्माण विभाग गैरसैंण द्वारा करवाया गया था। तब निर्माण कार्य में ग्रामीणों द्वारा ग्रेडिंग सहित तमाम अनियमितताओं की शिकायतों के बाद इसी साल जनवरी में सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए पीएमजीएसवाई विभाग को स्थानांतरित कर दी गई थी। वर्तमान में सड़क के चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवारों के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान पहाड़ी से आए मलबे को साफ करने के दौरान बरसात के बीच पहाड़ी से आए मलबा और पत्थर में दबकर चालक की मौत हो गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने निकाला मौन जुलूस
Ad
Share on whatsapp