logo

संचार सेवाएं होंगी दुरुस्त, डीएम आशीष भटगांई ने दिए बीएसएनएल को कड़े निर्देश

खबर शेयर करें -

2G से 4G में मुफ्त बदलाव, बीएसएनएल ने शुरू की सुविधा

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में संचार सेवाएं पूरी तरह सक्रिय और सुदृढ़ रहें। उन्होंने कहा कि आम जनता को नेटवर्क से संबंधित कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और न ही कोई शिकायत आनी चाहिए।

बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर आशीष निगम ने जानकारी दी कि जिले के कुल 48 मोबाइल टावरों में से 42 टावर “ऑन एयर” हैं और सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने शेष 6 टावरों को भी यथाशीघ्र चालू करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को फरसाली से शामा तक चल रहे संधारण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में भी संचार व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को पूर्व से तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

इस मौके पर बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) गौरव तरागी ने बताया कि नये टावरों के सक्रिय होने के बाद 2G सिम काम नहीं करेंगे। ऐसे में नागरिक अपने पुराने 2G सिम को नजदीकी डीएसए (डायरेक्ट सेलिंग एजेंट) अथवा रिमोट डिस्ट्रीब्यूटर से निःशुल्क 4G सिम में बदलवा सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है और सभी लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों से मारपीट पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी नागरिक को संचार संबंधी परेशानी नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp