logo

काफलीगैर में निकली तिरंगा यात्रा, एनसीसी कैडेटों ने दिया देशभक्ति का संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी संजय सिंह जनौटी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से काफलीगैर मुख्य बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में भी लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता और पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में गंगा में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, NDRF ने दूसरे दिन भी चलाया सघन सर्च अभियान

कार्यक्रम में कैलाश चंद, उमेश चंद्र, किरण प्रसाद, बलवीर सिंह बिष्ट, कैलाश कुमार मेहता, रमेश सिंह नेगी, संतोष कुमार, पंकज कुमार, सुमित पंत, सुरेंद्र जनौटी, महेश लाल, आरती बिष्ट, साक्षी रौतेला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp