logo

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के निर्देशन में मंगलवार को जनपद के तीनों विकासखंडों—बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में द्वितीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीनों विकासखंडों से 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार आधारित प्रश्नों में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति बढ़ाने, तार्किक सोच को मजबूत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने नैनीताल पुलिस पर लगाया लोकतंत्र विरोधी रवैये का आरोप, एसएसपी का पुतला दहन

बागेश्वर विकासखंड से 16 विद्यार्थी चयनित

बागेश्वर विकासखंड के सीनियर वर्ग में फाल्गुनी जोशी, लोकेश कांडपाल, लोकेश सिंह नेगी, कृष्णा रावत, अभिज्ञान जनाउटी, ध्रुव पांडे, भावेश उपाध्याय और खुशी उपाध्याय ने चयन हासिल किया।

वहीं जूनियर वर्ग में मोनिका कार्की, सानवी आर्या, गौरव सिंह मिरोला, आकर्ष नयाल, भव्या लोहनी, हृदयांशी, ऋतिक पांडा और नवनीत जोशी चयनित हुए।

चयनित सभी प्रतिभागी अब 27 अगस्त को बागेश्वर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो जूनियर और दो सीनियर प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

आयोजकों ने कहा कि UCOST का यह प्रयास पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ के साथ समस्या समाधान और नए विचार विकसित करने की क्षमता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत बूथ संख्या 43 अम्स्यारी में नोटिसों की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

कार्यक्रम का संचालन संगम शाह, सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज खुनौली ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज जोशी, गरिमा शाह, विक्रम सिंह पिलखवाल, भारत जोशी, आशीष, महेश सिंह धनगरिया, विजेंद्र पांडे, नारायण राम, कविता हरकोटिया, उषा धपोला और गुंजन सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

जनपद समन्वयक दीपचंद्र जोशी, प्रधानाचार्य पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर ने चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp