logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

खबर शेयर करें -

होटल-ढाबों में देर शाम चलाया गया ऑपरेशन क्लीन स्वीप, छह बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 12 नवंबर को पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इनमें छह वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और छह बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराया गया। पुलिस की ओर से ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हों।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय ने विकसित किया ‘पंत वीड गाइड’ ऐप, 45 फसलों के खरपतवार नियंत्रण की मिलेगी वैज्ञानिक जानकारी

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम अपूर्वा पाण्डे ने रीमा क्षेत्र के विभिन्न माइनिंग स्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने तथा बाहरी व्यक्तियों को अपने प्रतिष्ठानों में ठहराने से पहले उनका पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp