logo

आग की लपटों में दिखी इंसानियत की मिसाल, मोहीउद्दीन अहमद तिवारी बने संकट के सच्चे मददगार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर पालिका के दुगबाजार क्षेत्र में स्थित एक भवन में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिसमें एक नेपाली परिवार रह रहा था। घटना के समय चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच मानवता की मिसाल बने जिला अध्यक्ष अल्रपसंख्यक मोर्चा व भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मोहीउद्दीन अहमद तिवारी, जो न सिर्फ सबसे पहले मौके पर पहुंचे, बल्कि अपने निजी प्रयासों से आग पर काबू पाने में भी जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के नीचे घर, सिर पर खतरा,डबोली आमखेत में दहशत में ग्रामीण

तिवारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी दुकान से दो अग्निशमन यंत्र तत्काल मंगवाए और आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का साहसिक कार्य शुरू किया। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

इस प्रयास में मोहीउद्दीन तिवारी की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर के चेयरमैन और सचिव ने उन्हें हृदय से साधुवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही सच्चे अर्थों में समाज के रक्षक होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मोहीउद्दीन तिवारी की सक्रियता से न केवल नेपाली परिवार की जान बची बल्कि आग की चपेट में आने से अन्य दुकानें और आसपास की संपत्ति भी सुरक्षित रह सकी। यह घटना बताती है कि जब संकट आता है, तब सच्चे मददगार ही असली हीरो बनकर सामने आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp