logo

मोबाइल शॉप में चोरी का पर्दाफाश, कौसानी का युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ताला तोड़कर 30 हजार नकदी और सात मोबाइल ले उड़ा था चोर, चार मोबाइल व 14 हजार रुपये बरामद

बागेश्वर। शहर के एसबीआई तिराहे के पास मोबाइल दुकान में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में कौसानी क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, 14,050 रुपये की नकदी और चोरी में प्रयुक्त आलानकब बरामद हुआ है।

नदीगांव निवासी रवीन्द्र जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि दो अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ने एसबीआई तिराहे के समीप रिद्धि-सिद्धि कलर लैब के बगल में स्थित टॉप मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान के गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी और विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 72/2026 दर्ज कर अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को विवेचना सौंपी गई। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेलों में प्रियांशु मेहता ने जीता कांस्य पदक

पुलिस की जांच और सुरागरसी के बाद चार अक्टूबर को देवेन्द्र कुमार उर्फ बबलू पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी ग्राम दुदिला, थाना कौसानी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, 14,050 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त आलानकब बरामद हुआ। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बैजनाथ और कौसानी थाने में चोरी तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूर्व के मामलों में आरोपी को न्यायालय से सजा भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस

पुलिस टीम को पुरस्कार

चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई में प्रभारी थानाध्यक्ष व0उ0नि0 निर्मला पटवाल, अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत, हेड कांस्टेबल भरत धानिक, पूरन मठपाल, सुरेश आर्या और कांस्टेबल उमेश सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp