logo

मानदेय वृद्धि की मांग पूरी होने तक बीएलओ कार्य नहीं करेंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी

खबर शेयर करें -

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बीएलओ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागेश्वर। मानदेय वृद्धि की मांग पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बीएलओ ने बीएलओ का कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में समस्त बीएलओ एवं जिलाध्यक्ष ने 18 नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग दोहराई।
ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बीएलओ लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक उनकी मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नाराजगी जताई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मानदेय वृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होते ही वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर पूरी निष्ठा और मनोयोग से जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Share on whatsapp