logo

बागेश्वर में स्कूली बच्चों को सिखाए आग बुझाने के तरीके, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें -

फायर सर्विस टीम ने जिम कॉर्बेट नेशनल स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, कृत्रिम आग लगाकर दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

बागेश्वर। अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने जिम कॉर्बेट नेशनल स्कूल, बागेश्वर में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली बच्चों और विद्यालय के स्टाफ को आग से बचाव के उपायों के साथ ही विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 3285 स्वयं सहायता समूह गठित

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चन्द्र पाठक के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम विद्यालय पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में टीम ने विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनके सही उपयोग के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम को केवल जानकारी तक सीमित न रखते हुए फायर सर्विस टीम ने कृत्रिम आग जलाकर बच्चों को आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अग्निशमन की प्रक्रिया को करीब से समझा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चन्द्र पाठक ने बच्चों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, सुरक्षित रहने और तत्काल सहायता लेने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर बिना देरी किए आपातकालीन नंबर 112 या फायर सर्विस को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके और जन-धन की हानि को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने किया सरस मार्केट और इंदिरा अम्मा भोजनालय का निरीक्षण

अभियान के माध्यम से अग्निशमन विभाग ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp