logo

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कुन्ति नाले का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी*

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
*📌
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आज मंडलसेरा स्थित निर्माणाधीन कुंती नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की स्पष्ट एवं चरणबद्ध समयसीमा निर्धारित करते हुए कार्य पूर्ण होने की निश्चित तिथि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

उन्होंने कहा कि कुंती नाला दीर्घकालिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण में नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण ड्रेनेज व्यवस्था का समग्र परीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नाले से जुड़ने वाला कोई भी ड्रेनेज पॉइंट छूटने न पाए तथा कहीं भी ऐसा गड्ढा अथवा जल निकासी का स्थान न रहे, जो मुख्य ड्रेनेज व्यवस्था से जुड़ा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में जल निकासी को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से समुचित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानदेय वृद्धि की मांग पूरी होने तक बीएलओ कार्य नहीं करेंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी

जिलाधिकारी ने नाले के उद्गम स्थल पर निर्मित कलमठ से लेकर सड़क तक की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण एक समग्र एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट किट वितरण को उक्रांद ने बताया चुनावी प्रलोभन, 1600 करोड़ के विकास दावों पर उठाए सवाल

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने एवं मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार ऋतु गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp