logo

खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु बागेश्वर में राधा-कृष्ण मंदिर से निकली शोभायात्रा, नगर का माहौल हुआ भक्तिमय

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर में गुरुवार को खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
शोभायात्रा से जुड़े श्रद्धालु गुरुवार सुबह आठ बजे राधा-कृष्ण मंदिर में एकत्रित हुए। यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नुमाइशखेत होते हुए नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। यात्रा माल रोड, तहसील रोड, गोमती पुल और दुग बाजार से होते हुए वापस राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों का गुणगान करते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर हर्षित गोयल, विकास अग्रवाल, अंकित गोयल, अंकित गर्ग, काकू जोशी, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, हेम जोशी, अर्पित गोयल, अमित रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी और उदित रस्तोगी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share on whatsapp