logo

नई नियुक्तियों से असुरक्षा में अतिथि शिक्षक, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

विभागीय समायोजन की मांग, कहा—लंबे समय से दे रहे सेवा, भविष्य न लटके अधर में

बागेश्वर। जनपद में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने शिक्षकों की नई नियुक्तियों के बाद अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है। इसी क्रम में अतिथि शिक्षकों ने बागेश्वर सहकारिता मेले में पहुंचे केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर विभागीय समायोजन की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत बागेश्वर के आठ विद्यार्थियों का आईआईएम काशीपुर में प्रशिक्षण शुरू

अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इसके बावजूद नई नियुक्तियों के बाद उनकी जगह खाली होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा है, जिससे उनके पारिवारिक और आर्थिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोमती नदी में मिला जिला चिकित्सालय के क्लर्क का शव, स्कूटी मिलने के बाद शुरू हुई थी तलाश

अतिथि शिक्षकों ने मंत्री से कहा कि जिस तरह वह राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योजनाएं चला रहे हैं, उसी तरह अतिथि शिक्षकों के हितों को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मांग की कि लंबे समय से कार्यरत अतिथि शिक्षकों का समायोजन विभागीय स्तर पर किया जाए ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित हो सके और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में यूकेडी की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

मंत्री धन सिंह रावत ने ज्ञापन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और अतिथि शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp