logo

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में महिमन गड़िया प्रदेश महासचिव और भुवन शाही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में बागेश्वर जिले के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिमन गड़िया को प्रदेश महासचिव और भुवन शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काफली के पूर्व डाकपाल को गबन में तीन साल की सजा

प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज संगठन ललित फर्सवाण ने नियुक्ति पत्र जारी कर दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील दिवस में 20 शिकायतें दर्ज, डीएम ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महिमन गड़िया और भुवन शाही की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से पंचायती राज संगठन को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंचम सीमांत राज्यस्तरीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं को मिली जिम्मेदारी से बागेश्वर जिले का संगठनात्मक स्तर पर प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp