logo

डायट बागेश्वर में 52 नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

27 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, बाल अधिकार, समावेशी शिक्षा और डिजिटल शिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर होंगे विशेष सत्र

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में माध्यमिक स्तर के नवनियुक्त शिक्षकों के पांच दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 23 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 52 नवनियुक्त शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षिक नीतियों, शिक्षण पद्धतियों और विद्यालयी व्यवस्थाओं से परिचित कराते हुए उनकी व्यावसायिक दक्षता को विकसित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  गलत दिशा से आई कार ने सरयू पुल पर लगाया जाम, 45 मिनट तक जूझते रहे लोग

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इसके लिए विद्यालयों में संचालित नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के साथ पूर्ण समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करना आवश्यक है।

इस अवसर पर डायट कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF-2023), विद्यालय संस्कृति एवं अनुशासन, बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट, समावेशी शिक्षा, बाल केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण, आकलन प्रक्रिया और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इसके साथ ही कक्षा-कक्ष में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि शिक्षक आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रुचिकर, प्रभावी और विद्यार्थी केंद्रित बना सकें।

प्रशिक्षण सत्रों के संचालन में संदर्भदाता (KRP) के रूप में रवि कुमार जोशी, जितेन्द्र कुमार जोशी एवं श्रीमती प्रियंका पंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण: 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

उद्घाटन अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. के.एस. रावत, डॉ. दया सागर, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. सी.एम. जोशी, डॉ. उर्मिला बिष्ट एवं डॉ. के.पी. चन्दोला सहित अन्य उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp