logo

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के नए सेना प्रमुख

खबर शेयर करें -

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के नए सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज का खर्च नहीं उठा सका बीमार युवक, 22 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में मातम

आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है। अपने 39 साल के सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है। पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp