logo

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कपकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 51/2026 दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय परिसर में शुरू हुई जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने थानाध्यक्ष कपकोट को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कपकोट पुलिस टीम ने 16 अगस्त को कविन्द्र कुमार (29) पुत्र दलीप राम, निवासी ग्राम बांसे, थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद जिला कार्यालय तक निकाला मार्च,निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर परिसर में आमसभा के बाद एनएसयूआई और अभाविप समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp