बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत *आमजनमानस, वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा व सहायता हेतु समय-समय पर उनसे भेंट कर कुशलक्षेम* जानने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। इन निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में *कोतवाली कौसानी पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण इलाकों में बीट भ्रमण* कर जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने गाँव-गाँव जाकर *स्थानीय निवासियों और वृद्धजनों से संवाद* स्थापित किया।
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर मजबूत करते हुए पुलिस टीम ने अकेले रह रहे *वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात* की । उनके *स्वास्थ्य व हाल-चाल को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आकस्मिक संकट या आवश्यकता के समय कौसानी पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे* तत्पर है।
*महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक* करते हुए उपस्थित महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस के ‘गौरा शक्ति ऐप’ के संबंध में व्यावहारिक* जानकारी दी गई। *उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति एप डाउनलोड* करवाया गया । उन्हें आपातकाल में सहायता के लिए *महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 का उपयोग* करने के तरीके बताए गए।







