logo

झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग तीन दिन से बंद, पूर्व विधायक ने लिया जायजा

खबर शेयर करें -

कपकोट। सरयू घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश से झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद है। मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। वहीं झूनी गांव के पास मोटर पुल के दोनों एबटमेंट भी खतरे की जद में बताए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता और उपजिलाधिकारी कपकोट को मामले की जानकारी देते हुए जल्द मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराने की मांग की है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान मोहन सिंह टाकुली, रमेश सिंह टाकुली, चंचल राम, दुर्गा सिंह, हयात सिंह खलझूनी, टीम सिंह खलझूनी, प्रताप सिंह, भजन सिंह और कमलेश गढ़िया समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बागेश्वर को भी समस्या से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत नगर पालिका स्तर पर चयन ट्रायल, 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के दोनों एबटमेंट को भी खतरा होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : 14 माह के मासूम की मौत मामले में दो डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों पर मुकदमा

इधर, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी क्षेत्र का दौरा कर सड़क और पुल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं समझ रहा है। उन्होंने प्रशासन से बारिश से प्रभावित मार्गों और पुलों की तत्काल मरम्मत कराने तथा ग्रामीणों को राहत देने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  NH-309 पर निर्माण के नाम पर लापरवाही, कोजवे में फंसा ट्रक, ढाई घंटे तक जाम में फंसे दर्जनों वाहन
Ad Ad
Share on whatsapp