logo

राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ जनेऊ शुद्धीकरण, विधि-विधान से धारण किया जनेऊ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को जनेऊ शुद्धीकरण कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जनेऊ का तर्पण एवं शुद्धीकरण कर विधिवत रूप से नया जनेऊ धारण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कें बंद, डोली के सहारे अस्पताल पहुंच रहे मरीज; ग्रामीणों में आक्रोश

इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जनेऊ धारण करने से पूर्व उसके शुद्धीकरण और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत जनेऊ का शुद्धीकरण कर श्रद्धालुओं ने वर्षभर के लिए विधि-विधान से जनेऊ धारण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

कार्यक्रम में पं. देवकीनंदन जोशी, बची राम जोशी, रमेश कांडपाल, हेम जोशी, पूरन चंद्र जोशी, किशन चंदोला, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश लोहनी, भास्कर लोहनी, किशन रावल आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp