logo

बच्चों से मधुर व्यवहार व अभिभावकों से संवाद ही उत्कृष्ट शिक्षा की नींव: कमलेश्वरी मेहता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : इण्डक्शन प्रशिक्षण का समापन दिवस उत्साह के साथ संपन्न, 52 नवनियुक्त शिक्षकों ने की सहभागिता। 23 से 27 नवम्बर 2026 तक आयोजित इण्डक्शन प्रशिक्षण का समापन दिवस गरिमामय और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कमलेश्वरी मेहता ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मधुर व्यवहार तथा अभिभावकों से निरन्तर संवाद स्थापित कर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने छोटे-छोटे सार्थक प्रयासों और उत्तरदायित्वों के कुशल प्रबंधन से शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने प्रशिक्षण की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण नवनियुक्त शिक्षकों के क्षमता-संवर्धन को सुदृढ़ करने और उनके कौशल को निखारने में अपने उद्देश्यों के अनुरूप पूर्णतः सफल रहा है। इस प्रशिक्षण में कुल 52 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
प्रशिक्षण के सफल एवं सुव्यवस्थित सत्र संचालन में जितेन्द्र कुमार जोशी, मनीष कर्नाटक एवं प्रियंका पन्त का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. के.एस. रावत, डॉ. राजीव जोशी, पूजा लोहुमी, डॉ. उर्मिला बिष्ट, डाॅ. दीपा जोशी पाण्डेय एवं डॉ. के.पी. चन्दोला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भेंटा गांव में वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, सवा दो तोला सोना और 30 हजार की नकदी चोरी
Ad Ad
Share on whatsapp