logo

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी, केंद्रों पर लटके ताले

खबर शेयर करें -

गरुड़, कपकोट और बागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना; टीकाकरण से लेकर बीएलओ कार्य तक प्रभावित

बागेश्वर। जिले में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार और आंदोलन लगातार जारी है। गरुड़, कपकोट और बागेश्वर ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं। आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं, जिससे टीकाकरण सहित बीएलओ से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े भेटा गांव में घुसा गुलदार, दहाड़ से सहमे ग्रामीण

धरना स्थल पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने गोल्डन कार्ड का लाभ देने, मानदेय में वृद्धि करने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त अनुदान देने समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को दोहराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक में 3.85 करोड़ के 25 विकास कार्यों को मंजूरी

कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आंदोलन करते हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी तक सत्ता पक्ष का कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला अडिग है और वे अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगी। उनकी समस्याओं की अनदेखी का जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन भल छौ’ के तहत बुजुर्गों का हाल जानने गांव पहुंची पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

धरना-प्रदर्शन में कमला दानू, दीपा आर्या, भवानी, पार्वती, किरण गड़िया, चंपा गड़िया, ममता गड़िया, सरला कोरंगा, बीना आर्या और निर्मला कोरंगा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

उधर, गरुड़ और बागेश्वर ब्लॉक मुख्यालयों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp