logo

अंगीठी की चिंगारी से मकान में लगी आग, रसोई का सामान और बिस्तर जलकर राख

खबर शेयर करें -

नीलेश्वर वार्ड में देर शाम हुआ हादसा, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू; पीड़ित ने प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के नीलेश्वर वार्ड में गुरुवार देर शाम अंगीठी की आग से एक आवासीय मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में रसोई में रखा राशन, बर्तन, कपड़े और बिस्तर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट में नवनियुक्त शिक्षकों के इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन, 23 नवंबर से शुरू होगा अगला बैच

दमकल विभाग के अनुसार, गुरुवार देर शाम नीलेश्वर वार्ड में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट दो वाहनों, वाटर टेंडर और मिनी वाटर टेंडर के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल सड़क से करीब 100 मीटर नीचे ढलान पर स्थित था। इसके बावजूद दमकल कर्मी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

मौके पर पहुंचने पर देखा कि आवासीय भवन के रसोईघर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल विभाग के मुताबिक, अग्निकांड खुशाल राम (55) पुत्र पनी राम, निवासी नीलेश्वर वार्ड के मकान में हुआ। घटना के समय घर में उनके दो बेटे और दो बहुएं मौजूद थीं। बताया गया कि रसोई में अंगीठी में लकड़ी जलाकर खाना बनाने की तैयारी की गई थी। उस समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र की पाठशाला पहुंची गांव-गांव, ईवीएम-वीवीपैट से रूबरू होंगे मतदाता

आग से रसोई में रखा राशन, बर्तन, कुछ कपड़े और बिस्तर समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp