logo

जल जीवन मिशन,सड़क मार्ग,मोटर पुल और अन्य अधूरे कार्य एवं पैच वर्क के कार्यों में तेजी लाएं विभाग : जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

डीएम ने विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की कॉर्डिनेट बैठक।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों में आएगी तेजी। डीएम

केंद्र पोषित,राज्य सेक्टर और जिला योजना के अंर्तगत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा।

जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित ब्लॉक प्रमुखों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दर्जामंत्री एवं विधायक कपकोट ने नेशनल हाइवे के अंर्तगत बागेश्वर-कनगाड़छीना सड़क मार्ग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और दूसरे पैकेज में कांडा-बागेश्वर सड़क मार्ग पर लम्बित वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नेशनल हाईवे सड़क मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों में गति लाने के लिए एनएच का कार्यालय बागेश्वर में खोलने के निर्देश दिए। तात्कालिक रूप से एनएच को कार्यों के सम्पादन के लिए विकास भवन में कक्ष आवंटित करने के निर्देश सीडीओ को दिए। विधायक ने कहा कि नगर क्षेत्र के सड़क मार्ग बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए है। नगरीय क्षेत्र की बदहाल सड़क मार्ग एवं यातायात ज्यादा दबाव वाले सड़क मार्ग का सुधारीकरण एवं पुलों के मरम्मत कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक गड़िया ने कहा वन भूमि हस्तांतरण को लेकर वन,राजस्व और सड़क मार्ग से जुड़ी कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से वन भूमि सीए लैंड की कार्रवाई में गति लाएं। बालीघाट-धर्मगढ़ सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सड़क मार्ग की डीपीआर दिसम्बर तक शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव सड़क विहीन न रहें इस उद्देश्य के साथ सभी विभाग तत्परता से काम करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा ‘सुरक्षित बचपन अभियान

उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए सड़क मार्गों के निर्माण में आड़े आ रही अड़चनों को दूर करें। जिले की स्वीकृत सड़क मार्गों को तेजी से ऑनलाइन करें। दर्जामंत्री ने कहा कि हम सभी सरकार के अभिन्न अंग है,विकास कार्यों को लेकर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास करने होंगे। कौसानी वाहन पार्किंग बाजार में बनाने को कहा। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों,समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसी तरह गरुड़,शामा सब्जी मंडी में प्रस्तावित वाहन पार्किंग के कार्य के लिए भी अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  आरे-द्यांगण मोटर मार्ग पर खाई में गिरा निजी वाहन, डेढ़ घंटे चला सर्च अभियान

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता से पूरा करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क मार्गों,सोराग सहित अन्य पुलों के अधूरे निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में बंद सड़क मार्ग को त्वरित सुचारू करने के दौरान अमूमन मलबा को सड़क के दाएं बाएं डंप किया जाता है। जिससे उस स्थान पर दुर्घटना होने की सम्भावना बनीं रहती है। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग के किनारे पड़े मलबे को तत्काल हटाते हुए चयनित डंपिंग क्षेत्र में मलबा डालने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  29 बंद खड़िया खदानों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, खनन शुरू कराने की मांग

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण,ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू,सीडीओ आरसी तिवारी,एडीएम एनएस नबियाल,सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी,डीएसटीओ दिनेश रावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp