logo

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बागेश्वर में आयोजित कार्यशाला, गुणवत्ता आधारित सेवाओं की दी गई जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून शाखा द्वारा 28 मई 2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्घाटन सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग हंसी रौतेला द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकार, मानकीकरण एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

कार्यक्रम में BIS द्वारा विकसित “बीआईएस-केयर” मोबाइल ऐप का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे उपभोक्ता किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, प्रमाणन और शिकायत संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से उत्पादों की नक़ल और फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से जनपद के 10 विद्यालय सम्मानित, विधायक पार्वती दास ने किया सम्मान

कार्यशाला में प्रमुख रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त उत्पादों की पहचान पर बल दिया गया। इसमें आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रयुक्त फर्नीचर, बर्तन, स्वच्छता सामग्री, स्टील टिफिन बॉक्स, चूल्हों आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रूचि आशा भट्ट, कपकोट परियोजना अधिकारी रणवीर सिंह, पर्यवेक्षकों समेत लगभग 50 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अन्य प्रमुख उपस्थितजनों में राजेश आर्य, सुरेश राम, हरीश रावल, मथुरादत्त सिंह खंतवाल और मीरा देवी आदि सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में हाथी पर्वत की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार

कार्यशाला का उद्देश्य यह था कि विभागीय अधिकारी व कार्यकर्ता गुणवत्ता आधारित सेवाओं के प्रति सजग बनें और योजनाओं के लाभार्थियों तक सुरक्षित, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुँच सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp