logo

सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

खबर शेयर करें -

कपकोट। विधानसभा क्षेत्र के दुलम ग्राम पंचायत के ठांगगधार और गाड़ाखरिक तोक में सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में एनएसयूआई का दबदबा बरकरार, लक्ष्मी बनीं अध्यक्ष

ग्रामीणों का कहना है कि गांसू-अकोठा से ठांगगधार-गाड़ाखरिक तक सड़क निर्माण की मांग वर्ष 2009 से की जा रही है, लेकिन करीब डेढ़ दशक बीतने के बावजूद सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित विभाग की ओर से हर बार सड़क की डीपीआर प्रगति पर होने की जानकारी दी जाती है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने पत्र में कहा है कि ठांगगधार और गाड़ाखरिक क्षेत्र अत्यंत दुर्गम हैं। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैन्य परिवार भी रहते हैं। यहां शहीद हवलदार दयाल सिंह और शहीद दीवान सिंह सेना मेडल सहित कई वीर सैनिकों के परिवार निवास करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एनपीएस-यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग उठाए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे निराश हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द से जल्द सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 70वें दिन भी जारी, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क निर्माण को लेकर ठोस पहल नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp