logo

वृद्ध एवं आसक्त आवास गृह में स्वास्थ्य शिविर, 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देश पर वृद्ध एवं आसक्त आवास गृह, बागेश्वर में सामूहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवास गृह में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में जेबी इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर को छह माह की सजा

शिविर के दौरान कुल 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  “भूमि से एयरपोर्ट तक धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, राजकोषीय घाटे की सीमा 3% तय

शिविर में डॉ. प्रीति टम्टा, डॉ. पूजा, हरिराम पैन्यूली, निखिलेश भट्ट, पंकज बेजवाल, शबनम एवं सुदिशा मौजूद रहे। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को उनके ही आवास पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Share on whatsapp