logo

असहाय बेटियों और बुजुर्गों संग बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। रक्षाबंधन के पर्व पर संघर्ष वाहिनी ने आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय और नीलश्वर स्थित वृद्धाश्रम में रह रही बहनों और बुजुर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यकर्ताओं ने कन्या विद्यालय पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नीलश्वर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे 15 बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी और उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत सूपी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि वह वर्ष 2008 से लगातार पर्व और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान आश्रम आते रहे हैं। यहां रहने वाली असहाय बेटियों और बुजुर्गों से मिलकर उन्हें हमेशा परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है।

उन्होंने कहा कि पर्व की वास्तविक खुशी तभी है, जब उसे उन लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्हें परिवार और अपनों के साथ की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे समय निकालकर आश्रम में आएं और असहाय बेटियों व बुजुर्गों के साथ अपनी खुशियां बांटें। उनके अनुसार, कुछ पल का साथ, बातचीत और अपनापन भी इन लोगों के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून रवाना हुए ग्राम प्रधान, कल सचिवालय का करेंगे घेराव

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला महामंत्री संगठन नवनीत बिष्ट, जिला महामंत्री विजय परिहार, जिला सचिव प्रकाश वाछमी, जिला सचिव नीरज मनवाल, आदित्य वाल्मीकि और मुकेश नगरकोटी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज,नौ जिलों के 220 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp