गुंडा एक्ट की कार्यवाही से बचने, लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश ना होने पर फरार चल रहे वारंटी को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत पंकज उर्फ अनार पुत्र मोहन राम, निवासी- भतरोला, बागेश्वर द्वारा राज्य गुंडा नियंत्रण अधिनियम धारा 2/3 के तहत कार्यवाही से लगातार बचने एवं न्यायालय के समझ उपस्थित ना होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था पुलिस द्वारा पतारसी सुरागरसी कर उक्त वारंटी पंकज उर्फ अनार को गिरफ्तार कर उसके विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. अ0उप0 मोहन सिंह रावत (कोतवाली बागेश्वर)
2. का0 जितेंद्र कुमार (कोतवाली बागेश्वर)






