logo

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्वाचक नामावली के एकीकृत प्रारूप प्रकाशन, दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मी गांव में 60 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू, पात्र लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार से नदारद रहे वन और पुलिस विभाग के अधिकारी, डीएम ने जताई नाराजगी

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से निर्वाचक नामावली की जांच और सत्यापन में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डीएमएफ निधि से स्थायी पुल निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बैठक में भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रतिनिधि ईश्वर चंद्र पांडे, प्रवीन सिंह कोरंगा और सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टमटा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp