logo

प्रत्येक शनिवार आयोजित हो रहा विशेष स्वच्छता अभियान, बंजरखेत-मंडलसेरा क्षेत्र में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में जनपद में प्रत्येक शनिवार को संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को बंजरखेत एवं मंडलसेरा क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायती राज अधिकारी प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा एकत्रीकरण एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी प्रकाश कांडपाल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

मनोनीत सभासद ज्योति दीप नारायण ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नवंबर माह में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पालिका के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब आमजन भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर न फेंककर नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहनों अथवा निर्धारित माध्यमों से ही निस्तारित करें।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीते

अभियान में जिला पंचायती राज अधिकारी प्रकाश कांडपाल, मनोनीत सभासद ज्योति दीप नारायण, विपिन पाठक, चंदन सिंह मलड़ा सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp