logo

कांडा में पृथक विकासखंड की मांग को लेकर महातपस्या जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

कांडा। कांडा- कमस्यार क्षेत्र को पृथक विकासखंड बनाने की मांग को लेकर कालिका मंदिर परिसर में चल रहा महातपस्या क्रमिक आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के तहत क्षेत्र के लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और जनसमर्थन भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने जताया समर्थन

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट सीएचसी में डॉक्टरों की कमी, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था

आंदोलन के दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांडा को अलग विकासखंड बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है और यह क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक भी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जनहित के मुद्दे पर वह पूरी तरह संघर्ष समिति के साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और मजबूती देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग तेज, संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन

कांडा- कमस्यार क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आंदोलन में भाग ले रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अलग विकासखंड बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को दूर-दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण,खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए

आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp