logo

खाद्य सुरक्षा विभाग में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण,खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तीन मिठाई, एक दूध, एक मिर्च पाउडर और चार नमकीन के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। विभाग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्योहार के दौरान मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा।

Share on whatsapp